Header Ads

ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर पहलगाम में बहुत बड़ा हादसा, 39 जवानों को ले जा रही बस दुर्घटना ग्रस्त, 8 जवान शहीद

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर के पुलिसबल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार होने की आकांक्षा है। इनमें आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान भी शामिल थे। बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।


जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर जाने से। 

ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर पहलगाम में बहुत बड़ा हादसा, 39 जवानों को ले जा रही बस दुर्घटना ग्रस्त, 8 जवान शहीद

हादसे में 7 जवानों मौके पर ही मौत हो गई है, जिसमें आईटीबीपी के 6 जवान और 1 पुलिसकर्मी भी शामिल है। और इस घटना में करीब 32 जवान घायल हुए हैं। जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है ।


पुलिसकर्मियों के अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट के माध्यम से भेजें गये है। अन्य घायल जवानों का अनंतनाग के हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है।


बस का ब्रेक फेल होने के चलते हादसा हुआ

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिसकर्मियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस के अन्दर में 39 जवान थे। इनमें आईटीबीपी 37 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिसबल के 2 जवान थे। बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और हादसे का शिकार हुई।


बताया जाता है कि 2 जवानों ने घटनास्थल पर तोड़ा दम पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के दो कर्मियों की घटनास्थल पर ही डेथ हो गई, जबकि पांच अन्य जवानों ने घंटों बाद दम तोड़ दिया। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ने बताया कि घायल जवानों को ले जाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेलीकॉप्टर को तैनाती कर दी गई है।


अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौटते समय हादसा हुआ 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस आ रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को तुरंत रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईटीबीपी के जवानों की मौत पर राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया कि 'जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी जवानों के अनमोल जीवन के नुकसान से मैं बहुत दुःखी हूं। शोक संतप्त परिवारों से मेरी गहरी संवेदनाएं । मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से करता हूं।'


राहुल गांधी ने जवानों की मौत पर जाहिर किया शोक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हादसे पर दुख जताए और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने ट्वीट किया।


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में आईटीबीपी के 39 जवानों से भरी बस के खाई में गिरने की खबर बहुत ही दुखप्रद है। मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने तथा शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति की कामना की । शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना को प्रकट करता हूं।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.