Header Ads

Papmochani Ekadashi 2023: पापमोचनी एकादशी कब है, क्या है शुभ मुहूर्त देखें यहां?

Papmochani Ekadashi 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह इस वर्ष 18 मार्च शनिवार को है। इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप की पूजा की जाती है। विधि विधान से पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से जन्म जन्मांतर के पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है, और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कुछ अंश नीचे दिया गया....


Papmochani Ekadashi 2023: पापमोचनी एकादशी कब है, क्या है शुभ मुहूर्त

          Image credit by social media sites


इस 2023 में पापमोचनी एकादशी व्रत कब किया जाएगा।

  • यह व्रत 18 मार्च शनिवार को चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि पर किया जाएगा।
  • एकादशी तिथि का प्रारंभ : 17 मार्च शुक्रवार 02: 06 PM पर  होगा
  • एकादशी तिथि का समापन : 18 मार्च, शनिवार 11: 13 PM पर  होगा
  • पारण का समय : 19 मार्च, रविवार 06: 04 AM से 08: 07 AM तक।

Papmochani Ekadashi 2023 : इस दिन के शुभ मुहूर्त 

  1. ब्रह्म मुहूर्त :  04: 29 AM से 05: 17 AM तक।
  2. प्रातः संध्या :  04: 53 AM से 06: 05 AM तक।
  3. अभिजीत मुहूर्त : 11: 42 AM से 12:30 PM तक।
  4. विजय मुहूर्त : 02: 07 PM से 02:55 PM तक।
  5. गोधिली मुहूर्त : 06: 06 PM से 06:30 PM (18 मार्च शनिवार)
  6. सायान्ह संध्या : 06: 08 PM से 07:19 PM तक ।
  7. अमृत काल : 03: 05 AM से 05:31 PM तक।

इस दिन के सर्वार्थसिद्धि विशेष योग 

  • सर्वार्थसद्धि योग : 18 मार्च  06: 05 AM से 19 मार्च,  12: 29 AM तक।
  • द्विपुष्कर योग :   19 मार्च, 12: 29 AM से 06: 04 AM तक।

Papmochani Ekadashi 2023 का महत्व या अर्थ

पद्मपुराण के अनुसार एकादशी को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से सांसारिक सुख भोगने के साथ-साथ मृत्यु के बाद स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से ब्रह्महत्या, सोना चोरी, शराब पीने जैसे पापों से मुक्ति मिलती है।

 

अस्वीकरण 

इस आलेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांगों/प्रवचनों/विश्वासों/शास्त्रों से एकत्रित की गई है और आप तक पहुंचाई गई है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है, इसके उपयोगकर्ताओं को इसे मात्र जानकारी के रूप में लेना चाहिए। इसके अलावा, इसका कोई भी उपयोग उपयोगकर्ता की पूरी जिम्मेदारी के तहत होगा।


ये भी पढ़ें : Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज का व्रत आज, जानें इसके नियम, मुहूर्त और पूजन की पूरी जानकारी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.